Zero FIR क्या है? जानिए नए कानून (BNSS) में इसके नियम और आम जनता के अधिकार
जब भी समाज में कोई गंभीर अपराध या दुर्घटना होती है, तो पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए सबसे पहला कदम होता है---पुलिस थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराना। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि जब कोई पीड़ित पुलिस स्टेशन जाता है, तो पुलिस यह कहकर एफआईआर(FIR) दर्ज नहीं करती है कि "यह घटना हमारे इलाके (jurisdiction) की नहीं है, आप संबंधित थाने में जाइए।"
ऐसी स्थिति में पीड़ित का कीमती समय बर्बाद होता है और कई बार सबूत भी नष्ट हो जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए कानून में जीरो एफआईआर (Zero FIR) का प्रावधान किया गया है। आइए 'कानून आज तक'के इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि जीरो एफआईआर क्या है? नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) में इसे लेकर क्या बड़े बदलाव हुए हैं।
जीरो एफआईआर(Zero FIR)क्या है ?
नए कानून नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) में जीरो एफआईआर का कानूनी आधार ---
पुराने कानून दंड प्रक्रिया संहिता 1973 में जीरो एफआईआर का कोई सीधा और स्पष्ट जिक्र नहीं था, यह केवल सुप्रीम के कोर्ट दिशा निर्देशों और पुलिस मैन्युअल के आधार पर काम करता था। लेकिन नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023(BNSS) में इसे एक कानूनी धारा के रूप में शामिल करके और मजबूत कर दिया गया है।
. BNSS की धारा 173: -
इस नई धारा के तहत अब देश के किसी कोने में अपराध की सूचना किसी भी पुलिस स्टेशन में दी जा सकती है। पुलिस अधिकारी कानूनी रूप से इसे दर्ज करने के लिए बाध्य है।
. जीरो एफआईआर (Zero FIR) कैसे काम करती है?
1. शिकायत दर्ज होना:
शिकायतकर्ता किसी भी नजदीकी पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी देता है।
2. शून्य नंबर (Zero FIR):
संबंधित थाना पुलिस मामले की गंभीरता देखते हुए '0'नंबर के तहत एफआईआर दर्ज करती है।
3. प्राथमिक जांच:
पुलिस समय गंवाए बिना तुरंत प्राथमिक जांच (primary investigation) शुरू करती है और यदि आवश्यक हो तो सबूत जुटाती है।
4. केस ट्रांसफर:
एफआईआर दर्ज करने और प्राथमिक कार्यवाही के बाद, उस केस की डायरी और दस्तावेजों को संबंधित अधिकार वाले थाने (जहां अपराध हुआ था) में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
5. नियमित एफआईआर में बदलना:
जब यह फाइल संबंधित पहुंचती है, तो वहां की पुलिस इसे अपने रजिस्टर में दर्ज करके एक नियमित एफआईआर नंबर (Regular FIR number) दे देती है और आगे की जांच शुरू करती है।
जीरो एफआईआर (Zero FIR) के फायदे:
. समय की बचत:
. सबूत की सुरक्षा:
मेडिकल टेस्ट, घटनास्थल का मुआयना या गवाहों के बयान तुरंत दर्ज हो सकते हैं, जिससे सबूत मिटने का खतरा कम हो जाता है।
. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा:
बलात्कार और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में पीड़िता को भटकना नहीं पड़ता, वह तुरंत किसी भी थाने में सुरक्षा और कानूनी मदद पा सकती है।
अगर पुलिस जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज करने से मना करें तो क्या करें?
यदि कोई पुलिस अधिकारी संज्ञेय (गंभीर)अपराध होने बावजूद जीरो एफआईआर दर्ज करने से इनकार करता है, तो आपके पास निम्नलिखित कानूनी अधिकार हैं--
. उच्च अधिकारियों से शिकायत:
. मजिस्ट्रेट के पास शिकायत:
. पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई:
जीरो एफआईआर के सिद्धांत को मजबूती देने वाली विधि-व्यवस्था एवं कानूनी प्रावधान:
निष्कर्ष ( conclusion):
जीरो एफआईआर कानून का एक ऐसा सुरक्षा कवच है जो यह सुनिश्चित करता है कि "अधिकार क्षेत्र" की तकनीकी वजहों से किसी को न्याय मिलने में देरी न हो। कानून को जानना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। नए कानून के आने के बाद पीड़ित को त्वरित न्याय मिलने की परिकल्पना और भी मजबूत हुई है। आने वाले समय में इसके दूरगामी और व्यापक प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। भारत की कानून में यह मील का पत्थर साबित होगा।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें